अलीगढ : अनुसूचित जाति की महिला से हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना, वायरल हो रहा विडियो

By: Ankur Thu, 08 Oct 2020 8:32:35

अलीगढ : अनुसूचित जाति की महिला से हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना, वायरल हो रहा विडियो

उत्तरप्रदेश में दुष्कर्म का हाथरस कांड कई मोड़ ले रहा हैं। इस बीच प्रदेश के के क्वार्सी क्षेत्र के एक गांव में फिर सामूहिक दुष्कर्म की एक घटना हुई। बुधवार दोपहर खेत में धान पीटने गई महिला ने गांव के ही चार लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इस खबर पर पुलिस प्रशासनिक अफसर गांव पहुंचे। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है, जबकि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

35 वर्षीय महिला ने पुलिस को सूचना दी कि वह खेत में धान पीट रही थी। इसी बीच, जब वह शौच को गई तो वहां बाजरा की फसल में पहले से छिपे उत्तम पुत्र सुकराम, प्रदीप पुत्र मछुया, राखा पुत्र हरीपाल व अनिल पुत्र बैनामी ने उसे दबोच लिया। इस दौरान डरा-धमकाकर अनिल ने दुष्कर्म किया और प्रदीप ने वीडियो बनायी। इसी बीच शोरशराबे पर आरोपी उसे धमकाते हुए भाग गए। शोर पर महिला का देवर वहां पहुंचा। तत्काल सूचना परिवार व पुलिस को दी गई। महिला को थाने लाया गया। इधर, घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ ही देर में एसपी देहात शुभम पटेल, एएसपी विकास कुमार, एसडीएम अनीता यादव, सीओ सुदेश गुप्ता, एसएसआई क्वार्सी गांव में पहुंच गए। अधिकारियों ने परिवार व ग्रामीणों से बातचीत की और एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

महिला को मोहन लाल गौतम महिला अस्पताल मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। एसपी देहात के अनुसार चारों नामजदों पर दुष्कर्म व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही हैं। इस घटना से पहले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। यह वीडियो पुलिस तक पहुंच गया है। उस वीडियो को भी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। जांच के बाद तय हो पाएगा कि वीडियो कब का है और उसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़े :

# उत्तरप्रदेश : पकड़ा गया खातों से लाखों रूपये निकालने वाला साइबर अपराधी, क्लोन अंगूठे का करता था इस्तेमाल

# उत्तरप्रदेश : महिला ने की राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग, दहेज उत्पीड़न मामले में कोई कार्रवाई ना होने से परेशान

# उत्तरप्रदेश : उत्पीड़न के चलते पत्नी रहने लगी मायके, नाराज पति ने फोड़ा सिर, पहुंचा अपनेआप थाने

# बठिंडा : अपने तीन बच्चों की हत्या कर खुद फंदे से झूला पिता, दो के शव चारपाई और एक को पंखे के हुक से लटकाया

# कैथल / खाना बनाते वक्त लगी गैस सिलेंडर में आग, पति-पत्नी और 6 बच्चों भागकर बचाई अपनी जान

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com